“अब सिग्नल आ रहा है?” “नहीं नहीं थोड़ा और घुमाओ” , “हाँ हाँ बस बस आ गया।” कुछ याद आया? जी हाँ, वही पुराना ज़माना जब टीवी के एन्टीना को घुमा घुमा कर सिग्नल लाया जाता था, और तब कहीं जाकर लोग अपना पसंदीदा प्रोग्राम देख पाते थे, लेकिन अब वो ज़माना गया। अब तो स्मार्ट टीवी का ज़माना है, जिसमें एक से बढ़ कर एक ऑप्शंस हैं, जिनमें आप जब चाहें तब अपने पसंदीदा शोज और मूवीज़ देख सकते हैं, अपने मोबाइल से कनेक्ट करके बेहतरीन ओटीटी प्रोग्राम्स देख सकते हैं, यही नहीं, अब तो सिनेमा हॉल का मज़ा भी आपको होम थियेटर में मिल सकता है। नया टीवी खरीदना खुशी के साथ साथ कनफ्यूज़न भी ला सकता है, क्योंकि टीवी जैसी चीजें सालों में एक बार खरीदी जाती है, इसलिए सबकी कोशिश यही रहती है कि सबसे लेटेस्ट और अच्छा टीवी खरीदें। बड़े बड़े डिज़ाइन्स, बढ़िया डिस्प्ले, चमकीला रंग ये सब आकर्षित तो करता है, लेकिन इनकी लंबी चौड़ी डीटेल्स पढ़ पाना हर किसी के बस में नहीं होता, और इसलिए यहाँ हम आपको आपके घर के लिए बेहतरीन टीवी के ऑप्शंस बताने जा रहे हैं, साथ ही हम ये भी बताएंगे कि किन तरीकों का इस्तेमाल करें ताकि ये खरीदारी आपकी जेब पर भारी न पड़े।

  1. डिस्प्ले – जिस तरह का डिस्प्ले टाइप आप अपने टीवी में चाहते हैं, वह स्क्रीन की चमक, कन्ट्रैस्ट और एंगल को बताता है।

आइए देखते हैं कि आजकल सबसे पॉपुलर डिस्प्ले टाइप्स क्या हैं

  • एलईडी (LED) – ये सबसे कॉमन डिस्प्ले टाइप होता है, ये टीवी काफी पतला होता है, और दिन के समय में देखने के लिए सबसे अच्छा होता है। साथ ही कम कीमत में आपको अच्छे ऑप्शंस मिल जाएंगे।
  • क्यूएलईडी (QLED) – ये टीवी काफी अच्छी चमक और बेहतरीन कलर रेंज देता है, जिससे पिक्चर क्वालिटी काफी बढ़ जाती है। ये एलईडी से थोड़ी ज्यादा कीमत की आती है।
  • ओएलईडी (OLED) – ये काफी पतले होते हैं, और इनका कलर कन्ट्रैस्ट और पिक्चर क्वालिटी बेहतरीन होती है। कीमत की बात की जाए, तो ये टीवी महंगा होता है।
  1. स्क्रीन साइज़ – आजकल मार्केट में हर साइज़ का टीवी मौजूद है। सही साइज़ आपको अच्छा अनुभव देता है। अपने घर के लिए टीवी साइज़ चुनने के लिए आपको कुछ बातें ध्यान में रखने की ज़रूरत है। आपको सबसे पहले वो कोना या वो जगह चुननी है, जहां आप टीवी को रखना चाहते हैं, वहाँ पर एक बार अच्छी तरह नाप कर देख लें, कि आपकी पसंद के साइज़ का टीवी वहाँ फिट आएगा या नहीं, और आप आराम से टीवी बिना रुकावट के देख पाएंगे।
  2. स्क्रीन रेसोल्यूशन – जितना हाई रेसोल्यूशन होगा, उतनी बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी होगी। आजकल HD, फुल HD के अलावा 4K UHD का ऑप्शन भी मौजूद है, जो आपके टीवी देखने के एक्सपीरियंस को बेस्ट बना देगा। और लगेगा जैसे तस्वीरें टीवी में नहीं, आपके घर में हैं। हालांकि ये HD और फुल HD से थोड़ा ज़्यादा महंगा होता है।
  3. रिफ्रेश रेट – हाई रिफ्रेश रेट वाला टीवी चुनें। गेमिंग या एक्शन मूवीज देखने के लिए ये टीवी बेस्ट है।
  4. स्मार्ट टीवी – स्मार्टफोन के बाद अब ज़माना है स्मार्ट टीवी का। इसमें आप इंटरनेट कनेक्ट करके ऑनलाइन मूवीज या शोज़ देख सकते हैं, तो अपनी ज़रूरत के हिसाब से स्मार्ट टीवी के फीचर्स देख कर अपने लिए बेस्ट टीवी चुनें। कई टीवी में आपको ब्लूटूथ, पोर्ट और पेनड्राइव कनेक्ट करने के भी फीचर्स मिलेंगे।

अब जब आपने अपना पसंदीदा टीवी चुन लिया है, तो बारी है उसे घर में लेकर आने की। तो अगर आप अपने बजट को लेकर परेशान हैं, तो परेशानी को निकाल फेंकिए, क्योंकि LazyPay लाया है आपके लिए बेहतरीन पर्सनल लोन के ऑप्शंस लेकर आया है, जिसमें आपको अपनी सहूलियत के हिसाब से ईएमआई ऑप्शंस मिल जाते हैं, और पर्सनल लोन अप्लाई करने के लिए आपको ना घर से बाहर जाने की ज़रूरत है, और न ही डॉक्युमेंट्स के झंझट की। बस LazyPay के वेबसाइट पर जाकर अपनी डीटेल्स भरनी है, और बताना है कि आपको कितने तक का पर्सनल लोन चाहिए, बस आपकी एलीजिबिलिटी साबित होते ही मिनटों में आपके अकाउंट में Xpress कैश आ जाएगा, जिसका इस्तेमाल करके आप घर ला सकते हैं अपना पसंदीदा टीवी, और अपने पारिवारिक लम्हों को बना सकते हैं और भी खुशनुमा। तो अगर आप भी इस कशमकश में हैं कि मुझे तुरंत पर्सनल लोन चाहिए, लेकिन ये मिलेगा कैसे, तो जवाब है LazyPay जो मिनटों में आपको लोन दिला देगा।