आज के दौर में क्रेडिट कार्ड हम सभी की ज़िंदगी का एक ज़रूरी हिस्सा बन चुका है। सोचिए कि आपको कोई बड़ा सामान खरीदना है और आप दुकान में गए, वहाँ आपने सामान खरीद लिया, लेकिन आपके पास पर्याप्त कैश नहीं है, और अगर आपने अपने अकाउंट से भुगतान किया, तो आपके महीने भर का बजट गड़बड़ हो जाएगा। ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे? आपकी इस समस्या का हल है क्रेडिट कार्ड। इसकी मदद से आप आसानी से खरीदारी कर सकते हैं, बिना किसी चिंता के। क्रेडिट कार्ड का फायदा ये भी है कि आपको लोन लेने की, और लोन लेने का कारण बताने की भी ज़रूरत नहीं है। आप आसानी से मिनटों में भुगतान कर सकते हैं, और अपनी सहूलियत के हिसाब से धीरे धीरे करके उसे चुका सकते हैं।

आजकल लगभग हर बैंक और वित्तीय संस्थान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराते हैं, और लगभग हर जगह इन्हें भुगतान के साधन के रूप में स्वीकार किया जाता है। यह आसान है, और इससे आपके समय की भी बचत होती है। इन सब फ़ायदों के अलावा क्रेडिट कार्ड आपके क्रेडिट स्कोर को भी बढ़ाने में मदद करता है, जिससे आपको भविष्य में लेने वाले लोन्स में आसानी होती है। आपके लिए सबसे अच्छा क्रेडिट कार्ड वही है जो आपको ज़्यादा से ज़्यादा फायदे प्रदान करे।

कभी-कभी खरीदारी करने के बजाय रोजमर्रा के खर्चों के लिए अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने से अक्सर कई प्रमुख लाभ मिलते हैं। ध्यान रखें कि आप क्रेडिट कार्ड का उपयोग उन सभी कामों के लिए कर सकते हैं, जो आपको करने हैं, जैसे कि राशन खरीदना, या बिल भरना इत्यादि। कैश या डेबिट कार्ड के विकल्प के तौर पर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

आइए अब विस्तार से जानते हैं कि क्या हैं क्रेडिट कार्ड के फायदे, और कैसे इसकी मदद से आप अपना क्रेडिट स्कोर भी बढ़ा सकते हैं।

  1. क्रेडिट पर खरीद – क्रेडिट लिमिट वो चीज है, जो क्रेडिट कार्ड को और भी लोकप्रिय बनाती है। आप उस सीमा के भीतर जो चाहें खरीद सकते हैं, और बाद में आसानी से उसका भुगतान कर सकते हैं। इससे आपके मासिक बजट को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचता। इसका सबसे खास फायदा यह है कि आप अपने खरीदे हुए सामान की पूरी राशि बिना किसी अतिरिक्त लागत के मासिक ईएमआई के रूप में चुका सकते हैं। तो समय से आपको आपका सामान भी मिल जाता है, और अतिरिक्त पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ते।
  2. खर्चे पर नजर – क्रेडिट कार्ड बिल आपको हर महीने आपके खर्च किए गए पैसों का विवरण भेजते हैं, जिससे आपके लिए ट्रैक करना आसान हो जाता है कि आपने कहाँ कहाँ कितना खर्च किया है, जो नकद के उपयोग में मुश्किल होता है। क्रेडिट कार्ड की यह सुविधा आपको यह सुनिश्चित करने में मदद करती है कि आप अपनी सीमा के भीतर ही खर्च करें।
  3. उपभोक्ता सुरक्षा का लाभ – क्रेडिट कार्ड कई ऑनलाइन सुरक्षा प्रदान करते हैं। जैसे कि आपकी जानकारी या सहमति के बिना किए गए किसी भी तरह की खरीदारी के लिए आप उत्तरदायी नहीं है। तो अगर आप ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो भी जाते हैं, तो आपको चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है। आप शिकायत दर्ज करवा के उस रकम को चुकाने से बच सकते हैं, जो आपने खर्च ही नहीं की।

इसके अलावा क्रेडिट कार्ड द्वारा खरीदे जाने वाली वस्तुओं पर आपको वारंटी भी मिल जाती है। तो अगर आपने कोई चीज खरीद ली, और बाद में उसकी कीमत कम हो गई तो आपको वो अतिरिक्त पैसे रिफ़ंड कर दिए जाते हैं। सबसे अच्छा क्रेडिट कार्ड वारंटी के साथ साथ अच्छे ऑफर्स पर भी नजर बनाए रखता है।

  1. रिवार्ड्स और कैशबैक्स हासिल करें – रोज़मर्रा के खर्चों के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने का एक खास फायदा यह भी है कि आपको रिवार्ड के रूप में कैशबैक पॉइंट्स मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल आप होटल बुकिंग आदि चीज़ों के लिए कर सकते हैं। अगर आप महीने के अंत में ब्याज वृद्धि होने से पहले ही भुगतान कर देते हैं, तो आपको अच्छे खासे पॉइंट्स मिल सकते हैं। कुछ कार्ड्स में कुछ खास श्रेणियों के लिए अतिरिक्त पॉइंट्स मिलते हैं, जैसे कि घूमने, या किसी खास होटल में खाने पर। तो आपके लिए सबसे अच्छा क्रेडिट कार्ड वही है जो आपको ज़्यादा से ज़्यादा रिवार्ड्स प्रदान करे।

तो अगर आप क्रेडिट कार्ड का नियमित उपयोग करते हैं, और समय से उसका भुगतान करते हैं, तो इससे आपका क्रेडिट अच्छा बनता जाएगा। आपका क्रेडिट कार्ड अकाउंट आपके भुगतान की अवधि इत्यादि की जानकारी देता है जिससे आपका क्रेडिट इतिहास अच्छा बन जाता है, जिसे भविष्य में ऋणदाता आपकी साख का आकलन करने के लिए देख सकते हैं। यदि आप अपनी शेष राशि कम रखते हैं और हर महीने समय पर भुगतान करते हैं, तो आपके क्रेडिट इतिहास और स्कोर की सकारात्मक वृद्धि होगी। आइए अब जानते हैं कि कैसे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आपके क्रेडिट स्कोर को बढ़ा सकता है –

  1. अपने क्रेडिट इतिहास का निर्माण: समय पर क्रेडिट का भुगतान करना आपके क्रेडिट स्कोर को निर्धारित करने का सबसे बड़ा कारक है। स्वचालित भुगतान (ऑटो-पे) का सेटअप करने से आपको अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाने में मदद मिल सकती है, साथ ही किसी भी विलंब शुल्क से बचा जा सकता है। हर महीने अपनी पूरी बकाया राशि का भुगतान करने से आपको क्रेडिट कार्ड पर जमा होने वाले किसी भी ऋण से बचने में मदद मिलेगी।
  2. कम क्रेडिट उपयोगिता – कम क्रेडिट उपयोग दर बनाए रखना आपके क्रेडिट स्कोर के लिए फायदेमंद होता है। अपने क्रेडिट स्कोर को बेहतरीन बनाए रखने के लिए, हर महीने अपनी शेष राशि का भुगतान करें या क्रेडिट उपयोग अनुपात को 30% से नीचे बनाए रखने के लिए अपनी शेष राशि कम रखें। (शेष राशि जितनी कम होगी, उतना बेहतर होगा)। इसका मतलब है कि अगर आपके पास 5 लाख की क्रेडिट सीमा वाला कार्ड है, तो अपनी शेष राशि 1.5 लाख से कम रखने का प्रयास करें।

तो ये थे क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल के फायदे। तो इन बातों को ध्यान में रख कर आप अपने लिए सबसे अच्छा क्रेडिट कार्ड चुन सकते हैं, और अपने खर्चों को मैनेज करनेके साथ भविष्य के खर्चों के लिए भी अपनी राह आसान बना सकते हैं।