बहुत बार, बहुत लोगों का सवाल होता है कि पर्सनल लोन कैसे मिलेगा? पर्सनल लोन ऐप कैसे लोन देते हैं और पर्सनल लोन किन चीजों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको इस आर्टिकल में इन सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।
आज के समय में ‘LazyPay जैसे पर्सनल लोन ऐप्स बहुत आसानी से व्यक्तिगत लोन प्रदान करते हैं। ‘LazyPay XPress Cash जैसे पर्सनल लोन का उपयोग व्यक्ति अपनी व्यक्तिगत आवश्यकताओं के लिए करता है।
पर्सनल लोन के बारे में जानिए
जब कोई व्यक्ति कारोबार करने के लिए लोन लेता है तो उसे बिजनेस लोन कहा जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है की व्यक्ति पर्सनल लोन लेकर बिजनेस नहीं कर सकता है। बिल्कुल किया जा सकता है। जबकि व्यक्तिगत आवश्यकताओं की पूर्ती के लिए लिया जाने वाला लोन पर्सनल लोन कहलाता है। भारत में कई ‘LazyPay पर्सनल लोन ऐप जैसे कई लोन ऐप मौजूद हैं तो लोगों को आसानी से व्यक्तिगत लोन प्रदान करते हैं।
लोन के प्रकार जानिए
लोन दो प्रकार का होता है-
- अनसेक्योर्ड लोन
- सिक्योर्ड लोन
अनसेक्योर्ड लोन को पर्सनल लोन कहा जात है। इस लोन का लाभ उठाने के लिए आपको कुछ भी गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं होती है। पर्सनल लोन मुख्य रुप से इनकम आधारित लोन है।
सिक्योर्ड लोन, जैसा कि नाम से ही प्रतीन होता है कि यह एक सुरक्षित लोन है। इस लोन का लाभ उठाने के लिए आवेदन को लोन की राशि के बराबर या अधिक रकम की प्रॉपर्टी लोन देने वाले संस्था के पास गिरवी रखना होता है।
आज की तिथि में व्यक्तिगत आवश्यकताओं के लिए व्यक्तिगत लोन बहुत सहजता से मिल जाते हैं। इसके लिए कई पर्सनल लोन ऐप हैं कार्य कर रहे हैं।
पर्सनल लोन का उपयोग
व्यक्तिगत लोन का उपयोग आपके अधिकार पर निर्भर करता है कि आप धन का उपयोग किन कार्यों के लिए करना चाहते हैं। हालांकि, कुछ ‘LazyPay पर्सनल लोन ऐप जैसे कई लोन ऐप हैं, जो कुछ विशेष कार्यों के लिए ही लोन प्रदान करते हैं। हालांकि आप चाहें तो पर्सनल लोन का उपयोग निम्नलिखित कार्यों के लिए कर सकते हैं-
घर को सजाने में पर्सनल लोन का उपयोग
अगर आपकी नियमित आमदनी है और आपको लगता है कि आपके घर को सजाने की आवश्यकता है तो आप अपने मनपसंद लोन ऐप से व्यक्तिगत लोन लेकर अपने घर को सजा सकते हैं। नये फर्निचर, सोफे, इत्यादि की खरीद कर सकते हैं।
गैजेट की खरीद करने में पर्सनल लोन का उपयोग
आज दुनिया बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। इसकी रफ्तार के साथ कदम मिलाने के लिए आधुनिक गैजेट का होना अतिआवश्यक है। हालांकि ये गैजेट थोड़े महंगे मिलते हैं। लेकिन आप चाहें तो किसी पर्सनल लोन ऐप से लोन लेकर आधुनिक गैजेट की खरीद कर सकते हैं।
बच्चों की पढ़ाई के लिए लोन का उपयोग
कई बार पैरेंट के पास तत्काल में पैसा नहीं होता है या पैसा आने में देरी होने की संभावना रहती है। लेकिन बच्चों की फीस तो समय पर देना होता है। फीस में देरी होने पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। यहां पर पैरेंट की बहुत शानदार तरीके से मदद पर्सनल लोन कर सकता है। ऐसी स्थिति आने पर पैरेंट्स को चाहिए कि वह बिना किसी देरी के तुरंत पर्सनल लोन लेकर बच्चों की फीस भरें दें और पैसा आने पर लोन की भरपाई कर सकते हैं।
शादी/अन्य पारिवारिक खर्चों को पूरा करने में पर्सनल लोन का उपयोग
जैसा कि सभी जानते हैं कि शादी में कितना पैसा खर्च होता है। इसी के साथ घर में कोई फंग्शन होता है तो भी उसमें पैसा खर्च होता है। जरुरी नहीं है कि व्यक्ति के पास तत्काल में इन खर्चों को पूरा करने के लिए पैसा हो। लेकिन यह ऐसी आवश्यकताएं हैं, जिनको पूरा करना ही होता है। तो यहां पर काम आता है पर्सनल लोन। पर्सनल लोन के जरिए व्यक्ति चाहे तो बहुत आराम से शादी या अन्य कोई पारिवारिक खर्चों को पूरा कर सकता है।
मेडिकल इमरजेंसी में पर्सनल लोन का उपयोग
बहुत बार अचानक से कोई मेडिकल इमरजेंसी हो जाती है, घर का कोई सदस्य बिमार हो जाता है। तत्काल में पैसा नहीं होता है। मदद करने वाले भी हाथ खड़ा कर देते हैं। ऐसी स्थिति सबसे बेहतर मददगार बनकर आतें हैं पर्सनल लोन ऐप्स। इन ऐप्स से तुरंत लोन के लिए आवेदन करिए और कुछ घंटों या कुछ समय में आपके बैंक खाते में पैसा आ जाता है।
टूरिंग के लिए पर्सनल लोन का उपयोग
बहुत से लोगों को घूमने-फिरने का शौक होता है। लेकिन सीमित आमदनी के कारण वह मन मानकर रह जाते हैं। लेकिन पर्सनल लोन ऐप उन लोगों को अपना शौक पूरा करने का शानदार अवसर प्रदान करते हैं। व्यक्ति अपनी सुविधा अनुसार पर्सनल लोन लेकर घूमने-फिरने के सपने को साकार कर सकते हैं, फिर धीरे – धीरे लोन की रकम ईएमआई में चुका सकते हैं।
निष्कर्ष के तौर पर देखें तो लोगों की फाइनेंशियल आवश्यकताएं होती है अनेक, लेकिन समाधान एक सिर्फ एक। समाधान है पर्सनल लोन। व्यक्तिगत लोन का इस्तेमाल लोग उपरोक्त कार्यो के लिए बहुत सहजता के साथ कर सकते हैं। यह बेहतर भी है, क्योंकि थोड़ी-थोड़ी रकम के रुप में लोन बहुत आसानी से चुकाया जा सकता है।