घर किसी भी व्यक्ति के लिए सिर्फ चार दीवारों के सहारे टिकी छत नहीं बल्कि उसकी पहचान होती है, उसकी ज़िंदगी भर की पूंजी होती है। दिनभर ज़िंदगी की ज़रूरतों को पूरा करने की जद्दोजहद में भागता-दौड़ता, जब वो थका हारा शाम को इन चार दीवारों के बीच आता है तो मानो उसे सारे जहां का सुकून मिल जाता है।

दुनियादारी की लाग-लपेट से दूर, यहाँ वो खुद को सबसे सुरक्षित महसूस करता है। हम सभी की दिली तमन्ना होती है कि हम अपने घर को अपने और अपने परिवार के लिए ज्यादा से ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक बनाएं।  निश्चित रूप से ये बात सही है कि घर एक बार ही बनता है, लेकिन बदलते समय के साथ साथ आपके इस स्वप्न महल को भी बदलाव की ज़रूरत होती है। निरंतर बूढ़ी होती दीवारें भी आपसे उम्मीद रखती हैं कि आप इनमें बदलाव के रंग भरें, आखिर ये आपकी ही तो पहचान हैं।

कई बार जरुरी होते हुए भी केवल बजट को देखते हुए हम घर की मरम्मत या उसके रेनोवेशन को आगे के लिए टालते जाते हैं, लेकिन अब ये करने की जरुरत नहीं, हम यहाँ आपको बताने जा रहे हैं आपके लिए आपके बजट में घर की मरम्मत/रेनोवेशन के कुछ टिप्स और साथ ही जानेंगे कि कैसे अपनी जेब पर अतिरिक्त बोझ न डालते हुए आसानी से इस काम के लिए आप पर्सनल लोन ले सकते हैं और आपको ये लोन कैसे मिलेगा

तो सबसे पहले कुछ बातें जो घर की मरम्मत/रेनोवेशन के समय आपको ध्यान में रखनी चाहिए :

छत और बाहरी दीवारें-

छत और बाहरी दीवारें, घर का वो हिस्सा हैं जहां मौसम की सबसे अधिक मार पड़ती है, इसलिए आवश्यक है कि हम छत्तों पर वाटरप्रूफिंग करवाएं। इससे हम घर की अंदरूनी सीलन से भी छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही घर की बाहरी दीवारों के लिए पेंट का चुनाव करते समय ध्यान दें की ये वाटरप्रूफ होने के साथ साथ सूरज की तेज़ रोशनी से भी दीवारों की सुरक्षा करे।

प्लम्बिंग है आम समस्या-

घर बनाते समय कितना ही ध्यान दिया जाए पर एक समय बाद प्लम्बिंग से सम्बंधित छोटी-मोटी दिक्कतें आम हो जाती हैं, लेकिन इस पर समय रहते ध्यान देने में ही समझदारी है। रसोईघर और स्नानघर में इससे सम्बंधित ज़रूरी खर्चों की एक लिस्ट तैयार करें।

बैठक कक्ष को दे नया रूप –

बैठक कक्ष यानी आपका लिविंग रूम घर का वो हिस्सा है जहां आप अपना अधिकतर समय बिताते हैं, साथ ही घर आए मेहमानो पर भी ये गहरी छाप छोड़ता है, इसलिए इसका सुव्यवस्थित और आकर्षक होना अत्यंत आवश्यक है। दीवारों पर हल्का रंग इसे सौम्यता प्रदान करेगा साथ ही आप रंग के अनुसार सोफे, कुशन कवर और पर्दों का चयन कर सकते है। इनकी खरीदारी के लिए BNPL (बॉय नाउ पे लेटर)  ऋणदाता जैसे LazyPay एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं।

तो अब जब आप अपना मन बना कर सभी मरम्मत/रेनोवेशन के मुख्य बिंदुओं को सूचीबद्ध कर चुके हैं तो समझिये आधा काम तो हो चुका है। और यकीन मानिये पैसों से सम्बंधित कोई समस्या अब आपके या आपके सपनों के बीच नहीं आएगी। तो चलिए जानते हैं किस प्रकार आप एक सुनियोजित रूप से इन सब के लिए पर्सनल लोन ले सकते हैं और आपको ये लोन कैसे मिलेगा ?

पारम्परिक रूप से बैंको से पर्सनल लोन लेना एक बड़ा सरदर्द साबित हो सकता है, आवश्यकता छोटी हो या बड़ी, हमें एक लम्बी और उबाऊ प्रक्रिया से गुजरने के लिए मानसिक रूप से खुद को तैयार रखना पड़ता है। इतना सब सहने के बाद भी ये जरुरी नहीं की आपको पर्सनल लोन मिल ही जाए। ऐसे में सवाल ये है कि आपको ये लोन कैसे मिलेगा? तो इसका जवाब है ,NBFC (Non-Banking Financial company) यानी गैर बैंकिंग वित्तीय कम्पनियाँ, (जैसे LazyPay) जहां से आप पर्सनल लोन ले सकते हैं, साथ ही जरुरत के समय अपनी वित्तीय व्यवस्थाओं को सुलझाने का यह बहुत ही आसान, तेज़ और लचीला तरीक़ा हैं। आइये जानते हैं इसकी कुछ विशेषताओं के बारे में :

(a) लचीले EMI ( इक्वेटेड मंथली इन्सटॉलमेंट) विकल्प- LazyPay जैसी कंपनियां आपको आपकी सुविधानुसार पर्सनल लोन को चुकाने के लिए अनुकूल मासिक किस्त की सुविधा देती हैं जिसमे आप समयावधि का चुनाव भी अपने मुताबिक कर सकते हैं।

(b) शून्य कागजी कार्रवाई- बैंको की कागजी कार्यवाही से आपको पूरी तरह छुटकारा मिल जाता हैं आप डिजिटली सारी औपचारिकताओं को पूरा कर समय और ऊर्जा दोनों की बचत कर पाते हैं।

(c) द्रुत अनुमोदन- विश्वास कीजिये ये इतना आसान है कि घर बैठे बैठे पैसा तुरंत आपके खाते में भेज दिया जाता है। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा की जितना समय आपको ये आर्टिकल पढ़ने में लगा, उतने समय में आपका पर्सनल लोन आपके खाते में होगा।

आमतौर पर देखा जाता है कि अपनी दूसरी ज़रूरतों को पूरा करते-करते हम अपने घर की देखरेख पर ध्यान देना या तो भूल जाते हैं या लगातार टालते रहने के कारण स्थिति को और भी गंभीर कर बना देते हैं, लेकिन अब आसानी से मिलने वाले पर्सनल लोन के जरिये आप अपने घर पर समय रहते ध्यान दे सकते हैं। लोन कैसे मिलेगा? अब ये सवाल आपके और आपके सपनों के बीच रुकावट नहीं बनेगा, अपनी कुछ जानकारियां आप एप के माध्यम से साझा कर लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसके आधार पर आपके सिबिल स्कोर के अनुसार बड़ी आसानी आपको पर्सनल लोन मिल जाएगा जिसे आप अपनी सुविधानुसार EMI  निर्धारित कर चुका सकते हैं।