आए दिन हमारे फोन और ईमेल पर आसान और सस्ते पर्सनल लोन के बारे में जानकारियां मिलती रहती हैं। बहुत बार कोई पर्सनल लोन ऐप अपना प्रचार कर रहा होता है तो कई बार तो आपके बैंक की तरफ से ही ऐसे ई-मेल या एसएमएस भेजे जाते हैं।
व्यक्तिगत लोन इमरजेंसी की स्थिति में तुरंत अतिरिक्त पैसा जुटाने का एक बेहतर विकल्प है। लोन ऐप के जरिए आप अपने घर बैठे लोन आवेदन की सभी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। कुछ औपचारिकता के बाद के बाद आपके हाथ में पैसा होता है। LazyPay जैसे पर्सनल लोन ऐप्स घर कुछ ही समय से लोन वितरण का दावा करते हैं।
पर्सनल लोन की विशेषताएं
व्यक्तिगत लोन की निम्नलिखित विशेषताएं हैं-
- व्यक्तिगत लोन लेना काफी आसान है।
- इस लोन की KYC काफी सरल है।
- व्यक्तिगत लोन के जरिए पैसा तुरंत आपके हाथ में आ जाता है।
- इस लोन को वापस करने की समय-सीमा को घटाया या बढ़ाया जा सकता है।
- व्यक्तिगत लोन का रिपेमेंट सुविधाजन होता है। समय से पूर्व भी चुकाया जा सकता है। हालांकि, कई बैंक और कंपनियां इसके लिए कुछ अतिरिक्त चार्ज लगाती हैं।
पर्सनल लोन ऐप की खूबियां और लाभ
व्यक्तिगत लोन ऐप्स की विशेषताएं और लाभ निम्न हैं-
- फटाफट लोन का प्रोसेस हो जाता है।
- ज्यादा भाग-दौड़ नहीं करना होता है।
- लोन की शर्तो बहुत कम होती हैं।
- बेसिक दस्तावोजों पर लोन मिल जाता है।
- लोन मैनेज करना आसान होता है।
पर्सनल लोन कैसे ले सकते हैं?
आज की जेनरेशन बैंकिंग सुविधाओं के लिए सिर्फ बैंको पर निर्भर नहीं है। बढ़ती टेक्नोलॉजी नें बैंकिंग सेक्टर में क्रांति ला दिया है। पहले जहां लोन के लिए सिर्फ बैंकों के उपर ही निर्भर रहता होता था, वहीं अब मार्केट में सैकड़ों ऐसे व्यक्तिगत लोन ऐप आ गये हैं, जिनके द्वारा बहुत ही आसान और सिंपल तरीके से व्यक्तिगत लोन मिल जाता है। LazyPay पर्सनल लोन ऐप बहुत आसानी से लोन प्रदान करता है। व्यक्तिगत लोन लेने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें:
अपनी आवश्यकता समझें
जब आपको लगे कि आपको फाइनेंशियल हेल्प की जरुरत है तो तुरंत पर्सनल लोन के बारे में विचार करें। लेकिन, इससे पहले यह समझें कि आपको कितनी धनराशि की आवश्यकता है। धनराशि क्लियर होने से लोन का प्रोसेस आसानी से हो जाता है। इसका एक अन्य फायदा यह भी है कि आप ईएमआई जमा करने के लिए परेशान नहीं होंगे।
लोन ऐप के बारे में सर्च करें
जिस प्रकार मार्केट में बहुत सारी चीजें बिक्री के लिए उपलब्ध होती हैं, उसी प्रकार से आज की तिथि में LazyPay जैसे पर्सनल लोन ऐप्स हैं। आपको सिर्फ हां करना है और लोन की धनराशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाती है। लेकिन, आपको अपनी सुविधा के अनुसार जहां से लोन मिले, उस लोन ऐप का चुनाव करना है। यह सभी लोन ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं। लोन लेने के लिए पहले गूगल प्ले स्टोर से आपकी अपना मनपसंद पर्सनल लोन ऐप डॉउनलोड करना होता है।
पर्सनल लोन ऐप चुनते समय निम्न बातों का खास ध्यान रखें-
- लोन की नियम और शर्तों बहुत क्लियर होना चाहिए।
- लोन के लिए बहुत अधिक कागजी दस्तावेजों की मांग न की गई हो। जितने कागजात की आवश्यकता हो, वह सभी आपके पास सहजता से उपलब्ध होने चाहिए।
- लोन की शर्ते बहुत कठिन न नहीं होनी चाहिए।
- लोन पर ब्याज बहुत अधिक नहीं होना चाहिए।
- लोन टेन्योर आपकी सुविधा के अनुसार होना चाहिए
पर्सनल लोन ऐप से लोन के लिए आवेदन करें
जब आप एक बार लोन ऐप्स के बारे में सर्च कर लेते हैं और अपनी सुविधा के अनुसार लोन ऐप आपको मिल जाता है तो इसके बाद आपको बिना देर किये लोन के लिए आवेदन कर देना होता है। जैसे कि ऊपर बताया गया है कि उसी लोन ऐप का चुनाव करें, जो बहुत अधिक दस्तावेज नहीं मांग रहें हो। लोन आवेदन में आपको कुछ बेसिक जानकारियां निम्न प्रकार से भरना होता है-
- आवेदक का नाम
- आवेदक का वर्तमान और स्थाई पता
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- आवेदक का पेशा (प्रोफेशन)
- आवेदक की वर्षिक इनकम और मंथली इनकम
- बैंक अकाउंट नंबर
पर्सनल लोन के लिए जरुरी बेसिक दस्तावेज
यह बात ध्यान रखने वाली है कि लोन के लिए जितना कम दस्तावेज मांगा जाता है, उतना ही आवदेक के लिए आसानी होती है। अधिक दस्तावेज मतलब, अधिक सिरदर्दी। अधिकांश पर्सनल ऐप निम्न बेसिक कागजातों की मांग करतें-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- केवाईसी (पहचान पत्र- इसमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर कार्ड या सरकार द्वारा जारी कोई अन्य पहचान पत्र मान्य होता है।)
- एड्रेस प्रूफ़
- पिछले 3 या 6 महीने की बैंक स्टेटमेंट
- इनकम प्रूफ- नौकरी के मामले में पिछले 3 महीने की सैलरी स्लिप
- इनकम प्रूफ- स्वरोजगार के मामले में पिछले साल फाइल किये गये इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) की कॉपी
निष्कर्ष
इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में आपको अपनी फाइनेंशियल आवश्यकताओं के लिए किसी से सहायता मांगने से बेहतर है कि आप अपनी सुविधा अनुसार LazyPay पर्सनल लोन ऐप या किसी अन्य ऐप को डॉउनलोड करें और लोन के लिए आवेदन कर दें। कुछ पर्सनल लोन ऐप का तो यह भी दावा होता है कि वह मात्र कुछ मिनट्स में ही लोन का वितरण भी कर देते हैं।