दिसंबर का महीना चल रहा है, सुबह शाम को चलने वाली सर्द हवाएं अब दिन में भी शरीर में सिहरन पैदा कर रही है। इस मौसम के बारे में सोच कर ही मन रोमांचित हो जाता है, पर फ़र्ज़ कीजिये की ऐसे समय में एक दिन आपको पता चले की आपकी वाशिंग मशीन अचानक ख़राब हो गयी। यंहा आपकी प्रतिक्रिया पूछने की गुस्ताखी नहीं करूँगा, आखिर कौन होगा जो इस ठण्ड के मौसम में हाथों से कपडे धोने पर खुश होगा? ऊपर से बिना ड्रायर के इन सर्दियों में कपडे सुखाने की असुविधा! वो अलग।

है ना बिलकुल किसी डरावने सपने जैसा ! हम में से कोई भी ऐसी किसी भी परिस्थिति में खुद को देखना पसंद नहीं करेगा, पर ये जीवन की कुछ ऐसी अनियोजित घटनाएं है जिनसे हम सभी को कभी ना कभी (या शायद ज्यादा भी) दो चार होना ही पड़ता है। अब ऐसी स्थिति में आप ही नहीं कोई भी किस्मत को दोष देने में पीछे नहीं हटेगा, जो जायज भी है आखिर गर्म कपडे हाथो से धोना कोई आसान काम नहीं। ज़रा विचार कीजिये-क्या आप महीने के आखरी सप्ताह में ऐसी किसी परेशानी से निपटने के लिए तैयार हैं? या आपको ऐसा लगता है की अगर वाशिंग मशीन खराब होना ही था तो काश दस-पंद्रह दिन बाद हो जाती।

घरेलू जीवन में ऐसी बातें सामान्य जरूर हैं, परन्तु सामान्य होते हुए भी ये असामान्य परिस्थितियां पैदा कर देती हैं। कारण है कि हम बड़ी बड़ी मुसीबतों और दिक्कतों के लिए तो खुद को तैयार रखते हैं पर ऐसे मौकों पर संयोगवश खुद को लाचार पाते हैं। पर नहीं! अब आप ऐसी किसी भी परिस्थिति का बड़ी ही आसानी से समाधान निकाल सकते हैं।

भारतीय बाज़ार में उपभोक्ताओं की एक बड़ी संख्या मध्यम आय वर्ग से है,  जिनका हर चीज़ के लिए एक निश्चित बजट होता है, ऊपर बताई गई परिस्थिति अनुसार अचानक आ धमकने वाले खर्चे उस बजट पर जरूर कुछ ना कुछ असर डाल सकते हैं। ऐसे ही अकस्मात् परन्तु आवश्यक खर्चों को सुनियोजित रूप से वहां करने के लिए कई ई-कॉमर्स कम्पनियाँ अपने ग्राहकों के लिए BNPL जैसी सुविधाओं के साथ बाजार में उतर चुकी हैं। कई फाइनेंस कम्पनिया BNPL  के साथ साथ अपने एप्प (जैसे LazyPay) द्वारा ग्राहकों के लिए पर्सनल लोन, नो कॉस्ट EMI (इक्वेटेड  मंथली  इन्सटॉलमेंट)/मासिक किश्त और पे लेटर जैसी ऑनलाइन सुविधाएं भी प्रदान करती हैं। तो आइये जानते हैं इन सुविधाओं और BNPL के बारे में और किस तरह से एक आम उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकता है।

BNPL क्या है..?

बॉय नाउ पे लेटर‘ का संक्षिप्त रूप है BNPL। जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट है कि ये एक तरह की क्रेडिट सुविधा है जो ग्राहकों को खरीदारी के एक निश्चित समय अंतराल बाद भुगतान की सुविधा प्रदान करती है। भारत में अधिकतर ग्राहक आज भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं करते हैं । ऐसे में कई बड़ी ई-कॉमर्स कम्पनियाँ (जैसे अमेज़ॉन, LazyPay, फ्लिपकार्ट आदि) अपने प्लेटफार्म पर ‘पे लेटर’ का विकल्प उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध करा रही हैं  जो क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं करते, परन्तु फिर भी उसके जैसी ही सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। ‘पे लेटर’ का विकल्प आपको एक तरह से अल्पकालिक ऋण (शार्ट टर्म लोन) की सुविधा प्रदान करता है जिसकी मदद से आपको खरीदारी करते समय तत्काल भुगतान की आवश्यकता नहीं होती, आप सेवा या उत्पाद का भुगतान खरीदारी के 15-20  दिनों के बाद (हर कंपनी और प्लेटफार्म की अपनी तय सीमा होती है) कर सकते हैं।

कैसे करें पे लेटर सुविधा का उपयोग ?

ऑनलाइन खरीदारी करते वक़्त आप जिस भी प्लेटफार्म का उपयोग कर रहे हैं उसमें भुगतान के विकल्प के साथ ही पे लेटर का विकल्प भी ग्राहकों को दिया जाता है, जिस पर क्लिक करके आपको कुछ औपचारिकताएं जैसे KYC (नो योर कस्टमर) आदि पूरी करनी होंगी जिसके बाद आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

पे लेटर के इस्तेमाल की पात्रता क्या है?

BNPL सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको क्रेडिट कार्ड जितनी परेशानियां नहीं होंगी,  साथ ही इसमें क्रेडिट स्कोर या आय संबंधी प्रमाण की दिक्कतें भी आम तौर पर कम होती हैं। आप अपने आधार कार्ड नंबर और पैन कार्ड नंबर के साथ आसानी से रजिस्ट्रेशन करवा कर पे लेटर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

ये तो थी वो कुछ महत्वपूर्ण और बुनियादी बातें जो BNPL के बारे में जाननी आवश्यक थी। आप पे लेटर जैसी सुविधा से खरीदारी के साथ साथ कई सेवाओं जैसे गैस, मोबाइल रिचार्ज, यात्रा, मनोरंजन आदि का भी लाभ उठा सकते हैं।

वर्तमान समय में आपात चिकित्सा या घरेलु आवश्यकतों की पूर्ति हेतु कभी भी पैसों की आवश्यकता पड़ सकती है और ऐसे में आप पे लेटर की सुविधा देने वाली एप्स से आसानी से पर्सनल लोन भी ले सकते हैं साथ ही यदि आप समय पर इनका भुगतान करते हैं तो आपकी क्रेडिट लिमिट भी बढ़ जाती है जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक हो सकती है। लोन लेने के लिए आपको एप में अपनी कुछ जानकारी देनी होगी जिसके आधार पर आपके सिबिल स्कोर के अनुसार बड़ी आसानी से पे लेटर लोन या पर्सनल लोन मिल जाएगा जिसे आप अपनी सुविधानुसार EMI निर्धारित कर चुका सकते हैं।

यहाँ ये भी जानना जरुरी है की पे लेटर की सुविधा में तो आपको किसी प्रकार का ब्याज नहीं देना पड़ता लेकिन आपको इसका भुगतान अल्प अवधि में करना पड़ता है (LazyPay जैसे प्लेटफार्म पर ये अवधि अधिकतम 30 दिन है) वहीं यदि आप पर्सनल लोन लेते हैं, तो उसके भुगतान के लिए आपको EMI की सुविधा आसान ब्याज दरों पर प्राप्त होती है।

आशा है कि ये जानकारी आपको एक सुविधाजनक खरीदारी में सहायता करने के साथ ही आपके आर्थिक हितों को साधने में भी सहायक सिद्ध होगी, तो हो जाइये तैयार बिना क्रेडिट कार्ड के भी क्रेडिट कार्ड के सभी लाभों का उचित व समझदारी से उपयोग करने के लिए।